रांची पेपर लीक केस में फंसे 20 छात्रों की जमानत पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल

0
16

रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर AJC योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने केस डायरी मांगी है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

बता दें कि, पेपर लीक मामले के आरोपी सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

सभी विद्यार्थी हैं, उनकी ओर से कहा गया है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। दलील दी गई है कि उन पर आपराधिक मुकदमा न चलाया जाए, इससे उनका शैक्षणिक करियर समाप्त हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here