झारखंड: कोयलांचल सहित झारखंड के सबसे चर्चित हत्याकांड में बुधवार को लोअर कोर्ट अपना फैसला सुना दिया है जिसमें कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए संजीव सिंह को बरी कर दिया गया है और इस फैसले को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल के लोगों की धड़कनें तेज थी। बताते चलें कि नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के बाद पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और साथ ही, हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ जांच अभी भी जारी है।
झरिया और पूरे धनबाद में आज यानी 27 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर अदालत ने फैसला जारी कर दिया है। 2017 के हुए इस सनसनीखेज शूटआउट मामले में कई बड़ी हस्तियां का नाम सामने आया था। इसके फैसले से पहले राजनीतिक गलियारों में काफी तेज हलचल हुई थी और अब इस फैसले को लेकर झरिया के कार्टास मोर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए गए हैं जिसमें सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच गहमागहमी साफ-साफ देखने को मिल रही है और पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।
21 मार्च 2017 की शाम को नीरज सिंह अपनी कार से रघुकुल लौट रहे थे और उसी वक्त स्टील गेट के पास कार की रफ्तार धीमी होते ही बाइक पर सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गोलियों की बौछार कर दी इसके बाद नीरज सिंह और उनके ड्राइवर समेत अंगरक्षक और सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी और घटना ने पूरा कोयलांचल को हिला दिया था।
आखिर कौन है आरोपी?
पुलिस की की गई जांच के बाद पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह, अमन सिंह, रणधीर धनंजय सिंह व मिश्रा और कई अन्य पर चर्चित दाखिल की गई थी जिसके बाद समर्थकों ने आज के फैसले का बेसब्री से इंतजार किया और भाजपा और रघुकुल दोनों पक्षों ने न्यायपालिका पर भरोसा भी जताया हैं।





























