NCERT की 9वीं की नई किताब में पढ़ाई जाएगी SIR और इमरजेंसी

0
125

education: NCERT की कक्षा नवम की किताब में अब छात्र SIR सहित आपातकाल के बारे में पढ़ेंगे। साथ ही, किताब में समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की व्याख्याएं पहले की तरह नहीं पढाई जायेगी।

NCERT सूत्रों के अनुसार, बच्चे अब देश, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नये तरीके से समझ पायेंगे। किताब में संविधान को पारंपरिक तरीके से नहीं, वरन नये ढंग से समझाया गया है। किताब में संविधान कैसे बना, संविधान सभा ने क्या काम किया लोकतांत्रिक संस्थाएं कैसे काम करती हैं, यह सब कायदे से समझाया गया है।

किताब में समानता, स्वतंत्रता, अधिकार और जिम्मेदारी आदि विषयों का समावेश किया गया है। किताब में इंदिरा गांधी द्वारा देश में1975 में लगाई गयी इमरजेंसी के बारे में पढाया जायेगा। इमरजेंसी के कारण उस समय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर पड़ा था, पढ़ाया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here