राम मंदिर दान चोरी विवाद पर संसद में कांग्रेस करेगी घेराव

0
10

भारत: कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठायेगी। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है। केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल है. हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे।

केसी वेणुगोपाल ने कहा, राम मंदिर में दान में चढाये गये धन की चोरी से देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मोदी सरकार को इस पर जवाब देना होगा. कांग्रेस ने इस पूरी घटना को भयावह लूट करार दिया है।

इससे पहले कल प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में स्वतंत्र जांच करानेकी मांग की है। राजीव शुक्ला ने भाजपा-आरएसएस पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को फंसाया जा रहा, Trust को भंग कर उसे साधु-संतों और धार्मिक हस्तियों को सौंपने की मांग भी उन्होने की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here