झारखंड में 3-4 दिन में होगी बारिश की एंट्री

0
7

weather: झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके, रांची में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ज्यादा 38.6 मिमी बारिश सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बोकारो थर्मल में 39.1 डिग्री, चाईबासा में 35.8 डिग्री और पाकुड़ में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here