रांची: रांची के तुपुदाना स्थित सतरंजी बाजार इलाके में तेज हवा चलने के कारण अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग घबरा गए। पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

































