झारखंड शराब घोटाला: बेल पर बाहर सलौंकी ने मांगी विदेश जाने की मंजूरी

0
11

झारखंड: झारखंड शराब घोटाला मामले के आरोपी मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई।

विदेश जाने की अनुमति मांगे जाने से संबंधित इस याचिका पर अगली सुनवाई 5 मई को होगी। दरअसल, अमित प्रभाकर सलौंकी ने कोर्ट से स्पेन जाने की अनुमति मांगी है। वह बिजनेस के सिलसिले में स्पेन जाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने साल 2022-2023 में झारखंड में मैन पावर सप्लाई की थी। मामले में 23 जुलाई 2025 को जांच एजेंसी एसीबी ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

लेकिन, चार्जशीट दाखिल नहीं होने से उसे बेल मिल गई थी। मामले में निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसीबी ने इस मामले में अबतक चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here