झारखंड: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह योजना मई 2026 से अप्रैल 2027 बीमा वर्ष के लिए लागू होगी।
इस योजना के तहत कैटेगरी B में आने वाले पेंशनभोगी, बोर्ड, निगम और विश्वविद्यालयों से जुड़े लाभार्थी पंजीकरण कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक लाभार्थी https://sehis.jharkhand.gov.in https://sehis.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के बाद संबंधित डीडीओ या सत्यापन अधिकारी द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही आवेदक ऑनलाइन माध्यम से प्रीमियम जमा कर सकेंगे। योजना के लिए 6000 रुपये एकमुश्त प्रीमियम निर्धारित किया गया है, जिसे तय समय सीमा के भीतर जमा करना अनिवार्य है।
जो पेंशनभोगी पिछले वर्ष इस योजना में शामिल थे। लेकिन, इस वर्ष अब तक प्रीमियम जमा नहीं कर पाए हैं, वे भी अपना नवीनीकरण करा सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1800-3455-027 पर संपर्क कर सकते हैं।

































