झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण में 109 वाहन की मंजूरी

0
11

झारखंड: झारखंड सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रशासी पदवर्ग समिति ने पुलिस विभाग के लिए 109 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव ने की। बैठक में विकास आयुक्त और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार के इस फैसले से पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव के आधार पर पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत दंगा नियंत्रण और कैदियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए विशेष श्रेणी के वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें 7 प्रिजन वैन, 2 दंगा नियंत्रण वाहन, 5 वाटर कैनन और 12 वाटर टैंकर शामिल हैं।

इसके अलावा, नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में पुलिस की पहुंच मजबूत करने के लिए 83 अन्य वाहनों की भी स्वीकृति दी गई है। इनमें 150 से 180 सीसी की 50 मोटरसाइकिलें त्वरित कार्रवाई के लिए, 27 टूप कैरियर जवानों की आवाजाही के लिए और 6 बड़ी बसें शामिल हैं।

सरकार ने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी वाहनों की खरीद जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से करने का निर्देश दिया है। यदि किसी परिस्थिति में पोर्टल पर वाहन उपलब्ध नहीं होते हैं, तो झारखंड खरीद नियमावली के तहत वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here