50 हजार की घूस लेते रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, घर से 77 लाख बरामद

    0
    10

    देश विदेश: सीबीआई ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, भिलाई के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियरिंग को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान, इंजीनियर के घर से 77 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये के जेवरात मिले हैं। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इंजीनियर को आगे की जांच के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है।

    सीबीआई से एक ठेकेदार ने सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनमोल के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत की थी। इसमें यह आरोप लगाया गया था कि उसका बिल पास करने के लिए इंजीनियर दो लाख रुपये घूस मांग रहा है।

    सीबीआई ने इस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। प्रारंभिक जांच के दौरान इंजीनियर दो लाख के बदले एक लाख रुपये घूस लेकर काम करने के लिए तैयार हो गया। बातचीत के बाद, 50 हज़ार रुपये पहले और 50 हज़ार रुपये बिल पास होने के बाद देने की शर्त तय हुई।

    सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से इंजीनियर को 50 हज़ार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद, उसके घर की तलाशी ली। घर में 77 लाख रुपये नक़द और 14 लाख रुपये के जेवरात मिले। गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने इंजीनियर को कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए अभियुक्त को रिमांड पर देने का अनुरोध किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद, चार दिनों की रिमांड पर देने का आदेश दिया। फ़िलहाल, सीबीआई अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here