‘टॉक्सिक’ म्यूजिक लॉन्च में यश का जलवा, कियारा-तारा-हुमा ने लूटी महफिल

0
17

मनोरंजन: यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, जो 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच, बीती रात मुंबई में इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट ली।

टॉक्सिक के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी पहुंचीं। इवेंट में यश के डैशिंग लुक लाइमलाइट में रही। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और अपने दमदार अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा।

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही यश के किरदार और उनके लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। म्यूजिक लॉन्च के दौरान भी उनका स्टाइल और स्वैग देखने लायक था। पैपराजी के बीच भी यश को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

इवेंट में फिल्म की अभिनेत्रियों ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं। हुमा कुरैशी ब्लैक गाउन में नजर आई, जबकि, तारा सुतारिया ने बॉडी-फिटेड गाउन में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट किया। वहीं, कियारा आडवाणी ने रेड कलर के सूट-पैंट के साथ बॉस लेडी लुक कैरी किया। तीनों अभिनेत्रियों का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here