भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 11 अगस्त को दिल्ली स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप 7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सांसद मौजूद रहे और नए आवासों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया।
नदियों के नाम पर टॉवर
आयोजित किए गए उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने यह बताया कि चार टॉवर्स के नाम, भारत की चार प्रमुख नदियों जैसे कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली के नाम पर रखे जाएंगे और उन्होंने यह भी बताया की नदियां करोड़ों लोगों को जीवन देती है एवं यह प्रेरणा सांसदों के जीवन में भी यह नई ऊर्जा और आनंद का संचार कराएंगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संशोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को परेशानी होगी कि कोसी नदी पर एक टॉवर का नाम रखा गया लेकिन उन्हें कोसी नदी नहीं बल्कि बिहार का चुनाव नजर आएगा और उन्हें यह समझाना की नदियों के नाम पर परंपरा देश की एकता के सूत्र में हमें बांधती है, यह भी काफी मुश्किल रहेगा।
इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से पिछले 11 वर्षों में लोकसभा सांसदों के लिए रिकॉर्ड 344 नए आवास बनाए गए और आधुनिक तकनीक और उचित निगरानी के चलते निर्माण कार्य समय में तय किए गए समय में पूरा हुआ, जिसके बाद करीब 46 करोड रुपए की बचत हुई। इसके बाद उन्होंने यह कहा कि सभी लोकसभा सदस्यों के लिए पर्याप्त आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

























