नई दिल्ली : शुक्रवार 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीन से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी ने यह संदेश दिया कि आज पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है और उन्होंने गर्व से कहा-“भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो, हिमालय की चोटियां, समुद्र के तट हो या घनी आबादी वाले इलाके, हर जगह से एक ही आवाज आ रही है एक ही जयकारा गूंज रहा है- हमारे प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान”।
पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 140 करोड़ नागरिक आज एक स्वर में देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं और भारत की सबसे बड़ी ताकत यही है।
लाल किले के भाषण में सबसे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी जिसमें उन्होंने अपने संदेश में यह लिखा है कि-“मेरी कामना है कि यह शुभ अवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे भारत विकसित होने के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!”
इसी के साथ पीएम मोदी ने विकसित भारत के विजन को समझाते हुए लोगों को यह कहा कि आने वाला समय भारत के लिए काफी सुनहरा योग रहेगा और हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना है।

























