NEET री-एग्जाम 2026: सरकार का मेगा सिक्योरिटी प्लान, सुरक्षा में CAPF का पहरा

0
17

education: NEET 2026 री-एग्जाम देश भर में रविवार 21 जून को होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने परीक्षा को नीट एंड क्लीन कराने के लिए कमर कस ली है। पिछली बार हुई परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण मोदी सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी। इस बार सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, परीक्षा सामग्री राज्यों और शहरों तक पहुंचाने का काम 11 जून से शुरू कर दिया गया है। लगातार प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री निर्धारित केंद्रों तक भेजी जाने की बात सामने आयी है।

सरकार ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। खबर है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने परीक्षा सामग्री की ढुलाई और निगरानी के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। प्रश्नपत्रों सहित अन्य गोपनीय दस्तावेजों की पैकिंग, परिवहन और वितरण के समय CRPF और CISF के जवान लगातार सुरक्षा घेरा बनाये रखेंगे। जवान परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

प्रश्नपत्र हैदराबाद और अहमदाबाद स्थित प्रमुख केंद्रों से भेजे जायेंगे। इस क्रम में वायु मार्ग और रोड ट्रांसपोर्ट के संयुक्त नेटवर्क के जरिए परीक्षा सामग्री देश के लगभग 551 हब शहरों तक पहुंचायी जायेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित और तेजगति से पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। अहम खबर यह है कि परीक्षा सामग्री के साथ CAPF) के जवान भी यात्रा करेंगे। इन जवानों का विवरण रक्षा मंत्रालय को उपलब्ध कराया जा चुका है।

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CAPF जवानों के लिए विशेष प्रोटोकॉल तय किया गया है, जिन जवानों को सैन्य विमानों या हेलिकॉप्टरों से भेजा जायेगा, उन्हें उड़ान से पूर्व अपने सरकारी हथियार जमा कराने होंगे। यात्रा के समय हथियार सुरक्षित स्थान पर रखे जायेंगे और गंतव्य तक पहुंचने के बाद हथियार वापस जवानों को सौंपे जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here