SIR विवाद पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

0
105

राजनीति: ममता बनर्जी अभी दिल्ली में है, उनके निशाने पर SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग और मोदी सरकार है। उन्होंने आज मंगलवार को बंग भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपना लिखी किताब 26 in 26 पत्रकारों के समक्ष पेश की है। इसमें उन्होंने SIR के मुद्दे पर 26 कविताएं लिखी है।

बताया गया है कि ममता बनर्जी ने अपनी यात्रा के दौरान, महज तीन दिनों में 26 कविताएं लिख डालीं। इसके संकलन का शीर्षक 26 in 26 रखा गया है। यह SIR के मुद्दे पर आधारित है। ममता ने कविताओं के माध्यम अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त की है।

ममता बनर्जी का आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव से पहले जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है और कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने दावा किया कि SIR में कई जिंदा लोगों को मृत दिखा दिया गया है ममता ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है। ममता ने आरोप लगाया कि SIR का गंदा खेल केवल विपक्षी राज्यों में हो रहा है।

उन्होंने तमिलनाडु, केरल और बंगाल का विशेष रूप से जिक्र किया। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को अब तक 6 पत्र भेजे लेकिन अभी तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया गया है। काह कि टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल चुका है।

इस मुलाकात का कोई नतीजा सामने महीं आया है। ममता बनर्जी ने चुनाव अधिकारियों की आलोचना करते हुए उन पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। यह आरोप भी लगाया कि सदन में भी विपक्ष की आवाज दबाई जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here