झारखंड: झारखंड में अब 12 जुलाई तक बंद रहेगी शराब की दुकानें , JSBCL का बड़ा फैसला। झारखंड में शराब की खरीदारी करने वाले लोगों को अब कुछबड़ीन और दुकान खुलने का इंतज़ार करना होगा। राज्य के सभी संचालित सरकारी शराब दुकानों को अब अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। पहले झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) ने 5 जुलाई तक शराब दुकानों का ऑडिट और हैंडओवर टेकओवर की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया था जो इस प्रक्रिया को अगले एक सप्ताह और खींच दिया गया है।
ऑडिट और प्रबंधन की प्रक्रिया में देरी
JSBCL के मुताबिक कई जिलों में शराब दुकानों की ऑडिटिंग प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और इसी के साथ कई नई कंपनियों को दुकानों का टेकओवर करने में तकनीकी व प्रशासनिक देरी हो रही है और इसी वजह से राज्य भर की सरकारी शराब दुकानों को 12 जुलाई तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
नई ठीकेदारों को मिलेगी दुकानें
माना जा रहा है कि झारखंड सरकार ने हाल में ही राज्य की शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को देने का निर्णय लिया है और इसके बाद नई कंपनियों का चयन किया जाएगा और पुरानी व्यवस्था को खत्म करते हुए नए ठेकेदारों को दुकानों का प्रभार सौंपा जा रहा है, जो हैंडओवर टेकओवर की प्रक्रिया कई चरणों में चल रही है।
ग्राहक हो रहें नाराज़
दुकानों के लंबे समय तक बंद रहने की वजह से उपभोक्ताओं में काफ़ी नाराज़गी नजर आ रही है और कई जगहों पर काली बाजारी की खबरें आ रही है जो प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है।































