बिहार: बिहार में पुरानी विरासत लौट आने की खबरें आरही है , पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से राजद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 5 जुलाई को होने वाली बैठक में की जाएगी ।
खबर यह भी है कि राजद पार्टी की स्थापना 5 जुलाई 1997 में की गई थी और तभी से लालू प्रसाद यादव पार्टी के उच्च पद पर स्थित है । वहीं, 75 वर्षीय लालू प्रसाद जी बीते कुछ सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे है और अभी कुछ सालों से अपने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से वे सामाजिक मंचों से भी काफी दूर रह रहे थे।
पार्टी का कमान आम तौर पर उनके छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सम्भाल रहे है और इसी बीच लालू के दुबारा अध्यक्ष बनने पर राजनीतिक पर्यवेक्षक तेजस्वी की ताजपोशी की रह की ओर कदम मान रहे है जिसे एक पीढ़ीगत बदलाव और रणनीतिक संकेत भी माना जा रहा है ।

























