झारखंड के खिलाड़ियों ने फिर लहराया परचम, मलखंब में कांस्य

0
11

झारखंड: झारखंड के मलखंब खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सरगुजा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल कांस्य पदक हासिल किया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

इस मौके पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा ने राज्यपाल को खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here