रांची: चुटिया में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त। रांची के चुटिया इलाके में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। साईं कॉलोनी और पावर हाउस क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेचा जा रहा था। सिटी डीएसपी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिससे गैस जमाखोरी और कालाबाजारी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
इस छापेमारी में रांची के एसडीएम कुमार रजत और सिटी डीएसपी के वी रमन भी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। प्रशासन ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
































