नामांकन के बाद जयराम महतो हुए गिरफ्तार, इस मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी

0
380

गिरीडीह लोकसभा के जेबीकेएसएस उम्मीदवार जयराम महतो ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिए गया। हालाकि इनका नॉमिनेशन हो गया।इन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो विजया जाघव के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। जिसके बाद बोकारो डीसी ऑफिस से बाहर निकलते ही रांची की नगड़ी पुलिस ने इन्हे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के पूर्व यहां की भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। हालाकि गिरफ़्तारी के दौरान कार्यकर्ताओ ने जमकर हंगामा किया।जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी डीएसपी बोकारो पहुंचे थे। जहां उन्हें नॉमिनेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल यह मामला विधानसभा घेराव से जुड़ा है, जिसमें रांची पुलिस ने उन्हें वारंट जारी किया था। नगड़ी थाना के केस संख्या 48/22 में पुलिस जयराम महतो की गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here