धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया नामांकन

0
331

आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दर्ज़ किया। नामांकन करने के समय उनके साथ झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी थी।

इसके अलावे आज मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने भी नामांकन किया। दो दिनों से धनबाद में नामांकन को लेकर गहमागहमी रही, सोमवार को अधिसूचना जारी हुई, उसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। धनबाद में नामांकन के बहाने भीड़ जुटा कर अपने प्रतिद्वंदियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश भी की जा रही है।

मंगलवार को ढुल्लू महतो ने भी यही किया और आज अनुपमा सिंह भी यही कर रही तो। मासस के जगदीश रवानी भी नामांकन के बहाने अपनी “ताकत” दिखाई तो। धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मंगलवार को नामांकन किया था . उनके नामांकन के समय पांच लोग जिला निर्वाचित पदाधिकारी के सामने उपस्थित हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा , प्रत्याशी ढुल्लू महतो और उनके अधिवक्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here