IPL 2026 : SRH में कप्तानी की जंग, कमिंस की वापसी से दुविधा

0
126

IPL 2026 के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईशान किशन के कप्तानी में अपने अभियान की शुरुआत की थी। SRH के नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस इंजरी के कारण बाहर थे, जिसके चलते पैट कमिंस के गैर-मौजूदगी में टीम की कमान मैनेजमेंट ने ईशान किशन को सौंपी थी। उनके कप्तानी में टीम ने प्रदर्शन भी बेहतर किए।

अब तक ईशान किशन की कप्तानी में सात मुकाबले खेले गए, जिसमें सनराइजर्स ने चार मुकाबले जीते हैं. हाल की बात की जाए तो, बीते दिन मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की 47 रनों की धमाकेदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद कप्तानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

हालांकि, अब टीम पैट कमिंस की वापसी हो गई है। उनके वापसी के बाद SRH के कप्तानी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर संजय बांगड़ ने ईशान की कप्तानी की तारीफ की और कमिंस की वापसी के बाद भी SRH की कमान ईशान के पास ही रहने देने की वकालत की है। संजय बांगड़ के अलावा पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी ईशान के कप्तान बने रहने का समर्थन किया हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here