भारत: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघर में दो बड़ी फिल्मों का धमाकेदार मुकाबला हुआ जिसमें एक तरफ श्री लोकेश कंगराज निर्देशित कुली जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाया है और दूसरी तरफ अयान मुखर्जी की वार 2 जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाया है। दोनों फिल्में काफी हाई बजट की है और स्टार पावर से भरपूर है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बाजी करने वाले फिल्म में कुली आगे निकल गई।
वार 2 में हुई कितनी कमाई?
वार 2 को पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला जिसके कारण 52.50 करोड रुपए की कमाई हुई और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक में शामिल रही लेकिन दूसरे दिन सुबह के ट्रेंड के अनुसार इसकी कमाई सिर्फ 1.17 करोड रुपए रही जिसके बाद कुल कलेक्शन सिर्फ 53.67 करोड रुपए तक ही पहुंचा है।
कुली मार रही है बाज़ी
रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर दर्शकों ने काफी जबरदस्त करेज दिखाया जिसमें ओपनिंग डे पर 65 करोड रुपए की कमाई हुई और साउथ ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड तोड़ने में यह फिल्म काफी सफल रहा उसी के बाद दूसरे दिन कुली ने 3.09 करोड़ों रुपए की कमाई की, जिससे स्कूल कलेक्शन 68.09 रुपए का हुआ।
अब भले ही दो दिनों में फिल्मों का मुकाबला काफी जबरदस्त रहा लेकिन शुरुआती के दो दिन में कुली ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बना ली है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।




























