झारखंड: गुरुवार 14 अगस्त को झारखंड के सभी 35000 सरकारी विद्यालयों में झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद गुरु शिबू सोरेन की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार हुए इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संघर्षशील जीवन और सामाजिक अतुल्य योगदान के बारे में बताना था।
मौके पर 1 लाख से अधिक शिक्षक और 32 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं और वहीं, समुदाय के 2 लाख से अधिक लोग और अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहे।


प्रातः काल की प्रार्थना सभा में मौन रखकर दिवंगत गुरु को श्रद्धांजलि दिया गया जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर चर्चा किया और सामाजिक न्याय एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के साथ भूमि सुधार तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को रेखांकित किया गया।
विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
आयोजित किए गए श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि दिशोम गुरु के दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलते हुए वे सत्य एवं न्याय और समाज सेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएंगे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्रीय एवं समाज के विकास में हमेशा योगदान देंगे।































