राम मंदिर चढ़ावा मामला में सीबीआई जांच की हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई

    0
    6

    featured: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी मामले में आज सोमवार को सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज हो गयी। लखनऊ स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा याचिका खारिज कर दिये जाने की खबर है। याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई थी।

    खबर है कि राज्य की योगी सरकार की ओर से एएजी विनोद शाही और सीएससी शैलेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। दलील दी कि इसी विषय से जुड़ी याचिका पूर्व से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में, इस याचिका पर सुनवाई का औचित्य नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here