डिजिटल हेल्थ मॉडल व AI के अध्ययन के लिए अमेरिका जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री

0
58

हेल्थ: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को अमेरिका की हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी ACTUVI के फाउंडर एवं सीईओ ड्रैगन स्मिथ ने डलास दौरे का औपचारिक निमंत्रण दिया है।

मई माह में प्रस्तावित इस दौरे के दौरान, उन्नत चिकित्सा अवसंरचना, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम और एआई आधारित डायग्नोस्टिक मॉडल का अध्ययन किया जाएगा।

इसका उद्देश्य झारखंड में रोगों की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार प्रबंधन और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है। अधिकारियों के अनुसार, इस अध्ययन से राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ टेक्नोलॉजी समिट में भी झारखंड सरकार की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उसका प्राथमिक लक्ष्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here