T20 WC 2026 में भारत की लगातार चौथी जीत

0
174

खेल: टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार चौथी जीत हासिल की। भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। वहीं, नीदरलैंड का इस वर्ल्ड कप में आगे का सफर समाप्त हो गया है। इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए। जिनमें, 4 चौके और 6 छक्के शामिल है। कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 34 रन और हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। ईशान किशन 7 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 27 गेंद में 31 रन बनाए, रिंकू सिंह ने 6 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके, आर्यन दत्त ने 2 विकेट लिए। वहीं, काइल क्लेन ने एक विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव करते हुए कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को और अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया।

जवाब में 194 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। वहीं, शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिए।

नीदरलैंड को छठे ओवर में मैक्स के रूप में पहला झटका लगा। मैक्स 20 रन बनाकर वरुण का शिकार हुए। लेविट 23 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए. वरुण चक्रवर्ती ने कॉलिन एकरमैन को 23 और आर्यन को शून्य पर आउट कर दिया। माइकल लेविट को 24 रन पर हार्दिक पंड्या ने आउट किया। लीडे ने 23 गेंद में 33 रन बनाए। मैक्स ओ’डाउड 20 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड की प्लेइंग 11: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लेन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here