दिलजीत दोसांझ: फिल्मी दुनिया से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ को बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरदार जी 3 से जुड़े विवाद के चलते मेकर्स ने यह बड़ा फैसला लिया है।
दिलजीत का हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका था, लेकिन अब उनकी जगह किसी और कलाकार को लिया जाएगा और वह हिस्सा दोबारा शूट किया जाएगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस दिलजीत की विवादित छवि को लेकर आशंकित था, जिससे फिल्म की छवि और दर्शकों की भावनाओं पर असर पड़ सकता था।
वहीं सरदार जी 3 को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही बवाल मच चुका है, जिससे उनका नाम विवादों में घिर गया। अब देखना होगा कि ‘बॉर्डर 2’ में उनकी जगह कौन लेता है।

























