रेखा स्टाइल में आलिया का पिंक साड़ी अवतार वायरल

0
173

बॉलीवुड में फिर छाया साड़ी का जादू

आलिया भट्ट: बॉलीवुड फिल्मों में साड़ी पहनने का ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं होता। चाहे किरदार आधुनिक हो या पारंपरिक, एक खूबसूरत साड़ी लुक दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाता है। कई बार फिल्मों में एक्ट्रेस सिर्फ एक सीन में साड़ी पहनती हैं, लेकिन वही लुक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है।

आलिया भट्ट की पिंक साड़ी बनी चर्चा का विषय

इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक साड़ी लुक तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट और क्लासिक नजर आया। फैंस इस लुक की तुलना 1981 में आई फिल्म सिलसिला में रेखा के पिंक साड़ी लुक से कर रहे हैं।

 

फैंस बोले- ‘नई जनरेशन की रेखा’

सोशल मीडिया पर फैंस आलिया को “नई जनरेशन की रेखा” कह रहे हैं और उनके इस ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि साड़ी का ये अंदाज़ हमेशा Evergreen रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here