हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में देसी कट्टा का हड़कंप, दो गिरफ्तार

    0
    18

    हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में गुरुवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो युवक सामान्य कोच में देसी पिस्तौल लहराते हुए यात्रियों को धमकाने लगे। घटना कीता रेलवे स्टेशन पार करने के बाद हुई। कोच में हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक यात्रियों को हथियार दिखाकर धमका रहा था, जबकि दूसरा बदसलूकी कर रहा था।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरियातू के सरताज कॉलोनी निवासी अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हथियार की आपूर्ति राँची में करने वाले थे। फिलहाल आरपीएफ मामले की आगे की जाँच में जुटी है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here