रांची: चैंबर भवन में ‘वंदे मातरम एक अभियान’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 10 मई को एक दिवसीय सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम रांची स्थित चैंबर भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। आयोजन समिति की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संस्था के अध्यक्ष विष्णु कांत झा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


































