झारखंड में शीतलहर व कोहरे की दस्तक

0
141

झारखंड: झारखंड में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 20, 21 और 22 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रह सकती है। जिन जिलों में कोहरे का अधिक प्रभाव रहने का अनुमान है, उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, राँची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं।

इधर, ठंड का प्रकोप भी तेज हो गया है। राँची, डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार समेत पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं कांके में पारा गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here