रुचिका विवाद में CJP की एंट्री, FIR पर उठाए सवाल

0
10

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की रुचिका सिंह के समर्थन में खुल कर आ गयी है। CJP ने रुचिका सिंह खिलाफ FIR दर्ज किये जाने पर आज शुक्रवार को विरोध जताया।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि किसी लड़की के खिलाफ आपराधिक केस की जगह मानहानि का केस दर्ज करना चाहिए। सौरव दास ने पुलिस की कार्रवाई को मशीनरी का दुरुपयोग करार दिया। तर्क दिया कि इस देश में लोग चलते-फिरते गाली देते हैं। तो यह अपराध कैसे बन गया।

बता दें कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो में रुचिका सिंह पीएम मोदी के खिलाफ काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी। दरअसल, गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।

स्मृति सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने रुचिका पर जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि के आरोप में FIR दर्ज की, जानकारी के अनुसार पुलिस नोएडा में जीरो FIR दर्ज की है।

इसे नयी दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने अनुसारसोशल मीडिया पर लड़की (रुचिका) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पीएम और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा बोल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here