सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

    0
    50

    क्राइम: सीएम योगी गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान नामक हिंदू युवक की उसके दोस्त असद द्वारा चाकू से गोदकर हत्या किये जाने को लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गये हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि असद ने अपने हिंदू दोस्त की हत्या कर दी। लेकिन इस हत्या पर विपक्ष चुप्पी साधे हुए है। इसकी खुलकर निंदा तक नहीं कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नालायक औलादों को सबक सीखना होगा। कहा कि शस्त्र उठाना होगा। अगर सामने खर-दूषण हों।

    सीएम योगी ने सूर्या और असद से जुड़ी घटना को लेकर कहा, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालायक औलादों को सबक सीखना होगा।

    बता दें कि, इस हत्या का बाद मुख्य आरोपी असद पर पुलिस द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में, रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया। साथ ही, पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    खबरों के अनुसार, उससे की गयी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। सूर्या की मां ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

    भाजपा नेता संगीत सोम सूर्या चौहान के पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर कहा है कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा। उन्होंने एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी। अहम बात यह है कि एक ओर भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के नेता इस एनकाउंटर को सही ठहरा रहे हैं।

    वहीं, कांग्रेस के कई नेता एनकाउंटर को गलत करार दे रहे हैं। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि एनकाउंटर करना गलत है उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

    दलवई ने आरोप लगाया कि पुलिस कानून अपने हाथ में ले रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गाजियाबाद में एनकाउंटर हुआ। इसके अलावा भी, एक रेसलर की हत्या की गयी है। यूपी में हत्या का दौर चल रहा है।

    अजय राय ने कहा कि लखनऊ में हत्या हुई है। गाज़ीपुर में हत्या हुई है। कहा कि फ़र्जी एनकाउंटर बंद होना चाहिए पूरा प्रदेश हत्या का प्रदेश बन गया है। हालांकि, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने एनकाउंटर को सही मानते हुए कहा, एनकाउंटर से पीड़ित को न्याय मिला है। कहा कि अपराधी का कोई धर्म-जाति नहीं होती है।

    अहम खबर है कि खोड़ा इलाके के नवनीत विहार में मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर प्रशासन ने SDM द्वारा जारी नोटिस साट दिया दिया है। प्रशासन ने ढोल बजा कर मुनादी कराकर आसपास के लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी।

    प्रशासन ने चेताया कि यह निर्माण (असद का मकान) अवैध जमीन पर किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि तय समय में खुद कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर देगा।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here