RCB की जीत पर विराट-अनुष्का का प्यार बना चर्चा

0
19

मनोरंजन: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराया को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को यादगार जीत दिलाई।

RCB की जीत के बाद सिर्फ अहमदाबाद ही नहीं, बल्कि देशभर में फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और टीम की इस बड़ी उपलब्धि का जमकर जश्न मनाया गया।

मैच के दौरान, स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा लगातार टीम और अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाती नजर आई। जैसे ही, विराट ने विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, अनुष्का खुशी से उछल पड़ीं। इस दौरान, दोनों के बीच प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए। विराट ने मैदान से अनुष्का की ओर फ्लाइंग किस भेजी, जिसका जवाब अनुष्का ने मुस्कुराते हुए किस के जरिए दिया। दोनों का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी खास बधाई

मैच के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर विराट की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में विराट ऐसी टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर लिखा था। एक बार जीतना अच्छा लगा। आपने इसे फिर से कर दिखाया। अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ दिल वाला इमोजी जोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।

मैच के बाद डांस करते नजर आए विराट-अनुष्का

खिताबी जीत के बाद जश्न का माहौल और भी रंगीन हो गया। मैदान पर विराट और अनुष्का एक साथ डांस करते नजर आए। दोनों के ये खास पल फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here