featured: केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने वर्ष 2025-26 के लिए IAS, IPS और IFS अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (PAR) दर्ज करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
आदेश के अनुसार, अधिकारियों के सेल्फ अप्रेजल की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई 2026, रिपोर्टिंग अथॉरिटी के लिए 15 सितंबर 2026, रिव्यूइंग अथॉरिटी के लिए 15 नवंबर 2026 और एक्सेप्टिंग अथॉरिटी के लिए 31 दिसंबर 2026 तय की गई है।
DOPT ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद PAR में कोई टिप्पणी दर्ज नहीं की जाएगी। विभाग के अनुसार, यह समय-सीमा बढ़ाने का फैसला केवल एक बार की विशेष व्यवस्था के तहत लिया गया है।

































