weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही, कई इलाकों में भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। चंबा, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और कुल्लू समेत कई जिलों में बारिश की वजह से पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण 45 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे, लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून को हुई बारिश के कारण राज्य की 45 सड़कें बंद हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मंडी जिले में 28 सड़कें प्रभावित हुई है। इसके अलावा, कुल्लू में 12, ऊना में दो और लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद हुई है. इसके अलावा 84 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।



























