असम: असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। वहीं, हिमंता बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सीएम हिमंता पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
सीएम के अलावा चार नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
हिमंता ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर मंत्रियों के नामों की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि उनके साथ चार सहयोगी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि विधायक रणजीत दास असम विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे. मैं उन सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मिलकर एक मजबूत, अधिक विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है…”।































