UPSC भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 29 मई तक करें आवेदन

0
11

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश सहित विस्तृत विज्ञापन UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 मई 2026 से 29 मई 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

यूपीएससी की ओर से जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर दें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here