बिहार: बिहार में की जा रही है एक नई बिजली क्रांति की तैयारी। बिहार के बांका जिले में पहला न्यूक्लीयर पावर प्लांट (परमाणु बिजली घर) स्थापित की जाएगी।
नीतिश कुमार ने इस कदम पर अहम किरदार निभाया है और यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में काफी क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है।
बांका को चुना गया
इस परियोजना के लिए बिहार सरकार ने बांका जिला को उपयुक्त स्थल के तौर पर चुना है। इस जिले में पर्याप्त ज़मीन व संसाधन मौजूद है जो इस काम के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
बिजली विभाग ने इस परियोजना का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजा है।
केंद्र की तकनीकी टीम
इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से तकनीकी टीम बांका का दौरा करेगी और ज़मीन व संसाधन की परिक्रमा कर बताएगी कि वहां की स्थितियां अनुकूल है या नहीं।

























