देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में 87 पैसे से 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।
ईंधन महंगा होने का असर अब लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। निजी वाहन चालकों से लेकर माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन तक, हर क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
































