रांची के धुर्वा डैम में डूबा युवक, तलाश जारी

0
27

रांची: सोमवार शाम रांची के धुर्वा डैम में एक युवक के डूबने की सूचना सामने आई। युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो धुर्वा के आदर्श नगर का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमन धुर्वा डैम घूमने पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान, वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने देर शाम तक डैम और आसपास के इलाकों में खोजबीन की। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डैम के पास जुटे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here