बीजेपी झारखंड का विकास नहीं चाहती है : कल्पना सोरेन

0
325

केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड का विकास नहीं चाहती है। वह झारखंड के लोगों के साथ के सौतेला व्यवहार कर रही है। जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहीं। वे शनिवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिनामांड उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि राज्य के खनिज संपदा का बकाया 136000 करोड़ रूपया नहीं दे रही है। इस चुनाव में जनता हिसाब लेगी। कहा कि बीजेपी ने 10 सालों में देश की जनता को ठगने का काम किया है। 2 करोड़ लोगों को नौकरी व प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रु देने कि उनकी धरातल पर नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि हार की डर से बीजेपी वालों ने उनके पति को जेल में डाल दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इससे डरने वाली नहीं है चुनाव में डटकर मुकाबला करेगी। कल्पना सोरेन ने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर वोट देने व आईएनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का समर्थन कराया। राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हिंदू मुस्लिम करके महंगाई व बेरोजगारी की ओर से जनता का ध्यान भटका रही है। हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया गया है। वोट के माध्यम से जनता इस अन्याय का बदला लेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए बदलाव जरूरी है। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भी विकास के लिए आईएनडीए प्रत्याशी ममता भुईयां को वोट देने की बात कही। इधर कल्पना सोरेन को सुनने के लिए हाई स्कूल के मैदान में बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हुआ था। गाजे बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं की जयकारे से क्षेत्र गूंजीता रहा। धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने किया। मौके पर पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, जेएमएमके जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, सुषमा मेहता, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी,सत्यनारायण यादव,जिप सदस्य फजायल अहमद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here