मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम की अनूठी पहल

0
322

रांची नगर निगम ने रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दिया है अनोखा ऑफर। 25 मई को आप् मतदान कीजिये ना सिटी बस है फ्री में घूमिये।साथ हीं पार्क भी फ्री।इस आकर्षक पहल ही काफी चर्चा हो रही है। 25 मई को मतदान करने वाले शहरवासियों को कई तरह की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के बाद अंगुली पर लगाई जाने वाली अमिट स्याही दिखाने पर 25 मई को निगम क्षेत्र के सभी बंदोबस्त पड़ाव स्थल पर वाहनों को रखने की सुविधा निशुल्क रहेगी।

इसी तरह सभी बंदोबस्त पार्क में प्रवेश एवं सिटी बस की यात्रा भी निशुल्क रहेगी। नाबालिग बच्चों को भी प्रवेश की सुविधा इतना ही नहीं, पार्क में मतदान करने वाले शहरवासी के साथ आए नाबालिग बच्चों को भी प्रवेश की सुविधा बहाल रहेगी।

निगम के प्रशासक अमित कुमार ने रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से मतदान दिवस के दिन मतदाता होने के कर्तव्य का निर्वहन ठीक प्रकार से और मतदान ज़रूर करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here