प्रधानमंत्री के अगले चेहरे के लिए राहुल या मोदी, क्या है जनता की राय

0
356

क्या तीसरी बार मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री, क्या प्रधानमंत्री बनने की खासियत राहुल में नहीं, क्या देश की 140 करोड़ जनता को संभालना कांग्रेस के शहजादे के बस में नहीं। क्या इस बार भी नहीं बदलेगा प्रधानमंत्री का चेहरा। ये सभी सवाल इनदिनों सभी देश वासियों के मन में चल रहा होगा। इन्ही सभी सवालों के जवाब आज जनता देगी। देश की जनता से बातचीत के बाद यह सामने आया कि कितने लोग है जो बीजेपी के सपोर्ट है। झारखंड की जनता से जब राहुल और मोदी के नाम पर चर्चा की गयी तो कुछ लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए बहुत कुछ किया है। देश के विकास के लिए बहुत सारे काम किये है। कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। पब्लिक का कहना है कि प्रधानमंत्री ईमानदार छवि वाले नेता है। एक वही है जो देश की 140 करोड़ जनता को एक साथ लेकर आगे बढ़ सकते है।

वही दूसरी ओर कुछ लोग भाजपा से और देश के प्रधानमंत्री से नाराज़ दिख रहे। एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी जी की सभी योजनाए फ्लोप साबित हुई है। किसानों को बहुत तरह की परेशानी हुई है। मोदी सरकार में बीज और टैक्सेज के रेट बढ़ा दिए गए जिससे किसानो को कभी फायदा नही हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here