जानिए कौन बने भारत के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी

0
372

Chess: भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आया जब ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने उजचेस कप मास्टर्स 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने भारतीय शतरंज में नया अध्याय लिखा है।

 

वर्ल्ड रैंकिंग में पहुंचे चौथे स्थान पर

इस खिताबी जीत के बाद प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई, जिससे वे विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए। यह उनके करियर की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। इससे पहले यह स्थान भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिला था, जो उनकी प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी को पछाड़ा

इस शानदार प्रदर्शन के साथ प्रज्ञानानंदा ने डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी जैसे उभरते सितारों को भी पीछे छोड़ दिया और भारत के सर्वोच्च रेटेड शतरंज खिलाड़ी बन गए। उनकी यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के भविष्य को और भी उज्ज्वल बनाती है।

चेस बोर्ड पर प्रज्ञानानंदा की यह चालें अब पूरी दुनिया की निगाहें खींच रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here