भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने आज छात्र संसद के इंटर्ननेशन नेशनल लीडरशिप टूर ’26 के अंतर्गत आईआईटी, आईआईएम और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) से चयनित 50 छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।

देशभर से 30,000 से अधिक आवेदकों में से चुने गए इन प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्र निर्माण और शासन में युवाओं की सार्थक भागीदारी पर विचारोत्तेजक और रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के साथ माननीय मंत्री श्री संजय सेठ भी उपस्थित थे।































