पलामू के रवि मेहता की किस्मत रातों-रात चमक गई है। उन्होंने Dream11 पर महज 49 रुपये की टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीत लिये हैं। रवि एक मजदूर का बेटा है और वह किराना दुकान चलाता है। वह आठ सालों से Dream11 में टीम बनाकर किस्मत आजमा रहा था, लेकिन इस बार उसकी किस्मत ने उसका पूरा साथ दिया है।
रवि ने बताया कि वह गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में टीम बनायी और 49 रुपये की टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीत लिये। उन्होंने Dream11 से एक करोड़ रुपये अपने खाते में विड्रॉ भी कर ली है और शेष राशि 24 घंटे के बाद खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
रवि के माता-पिता ने बताया कि वे रवि को किराना दुकान का सामान लाने के लिए पैसा देते थे, लेकिन वह प्रति दिन Dream11 में टीम लगाकर कुछ पैसे हार जाया करता था। उन्होंने बताया कि रवि दुकान में बैठकर ही टीम बनाया करता था और आज जब वह 3 करोड़ जीता है, तो पूरा परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है।
रवि ने बताया कि वह जीते हुए पैसे से जमीन खरीदेंगे और बिजनेस में लगाएंगे। उनकी यह जीत न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणा है।
Dream11 एक Fantasy Sports Platform है, जहां यूजर्स क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बेसबॉल जैसे खेलों के रियल-टाइम मैचों पर आधारित वर्चुअल टीम बनाकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपनी स्पोर्ट्स नॉलेज और रणनीति के आधार पर टीम बनाकर ग्रैंड लीग या स्मॉल लीग जैसे कांटेस्ट खेल सकते हैं।





























