झारखंड की राजधानी रांची पहली बार भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का गवाह बनी। नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स की टीम ने भव्य एयर शो किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने हॉक जेट विमानों से आसमान में अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाये।
*दर्शकों ने दिखाई उत्साह*
आसमान में शौर्य और कौशल का अद्भुत संगम देख रांची की जनता रोमांचित हो गयी। रांची के आसमान में पराक्रम की गूंज से सभी का चेहरा खिल उठा और सभी ने तालियां बजाकर भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों का मनोबल बढ़ाया।
कल 20 अप्रैल को भी सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम का भव्य एयर शो होगा। दर्शकों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान में अपनी सीट पर पहुंच जाना होगा।

19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक, रांची एयरपोर्ट का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान न कोई विमान एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और न टेक ऑफ। 20 मई तक नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है, जिसमें ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।




























