केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक को मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। पाठक वर्तमान में बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे बिहार शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के कई ठोस कदम उठाये थे।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पाठक की नियुक्ति मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर की गई है। पिछले साल से ही पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा हो रही थी। शिक्षा विभाग में एसीएस रहने के दौरान वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर भी चले गये थे, जिसके बाद यह अटकलें और तेज हो गयी थीं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी
केके पाठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी भी माना जाता है। उनकी नियुक्ति से केंद्र सरकार को एक अनुभवी अधिकारी की सेवाएं मिलेंगी।






















